कोटद्वार। ग्रामीण हिमालयन अध्ययन एवं संरक्षण संस्था ने लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के तहत विश्व एड्स दिवस पर जेपी इंटर कॉलेज गाड़ीघाट व बरातघर झंडीचौड़ में एड्स को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। वहीं, झंडीचौड़ से सिगड्डी तक स्थानीय महिलाओं के साथ जन जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान एड्स को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम परियोजना निदेशक गीता गुसाईं ने कहा कि लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की वित्त पोषित योजना है। परियोजना प्रबंधक सुनीता रानी ने एचआईवी, एड्स के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी। जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र कुकरेती, पीजी कॉलेज कोटद्वार की प्रो. प्रीति रानी, डॉ. अंशिका बंसल आदि मौजूद रहे। वहीं झंडीचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के आउटरीच वर्कर गोपाल दत्त, महिपाल, रश्मि बिष्ट, दीपक कुमार एवं लेखाकार सूरज, पूजा, अनीता, कमला आदि मौजूद रहे।
उधर, जीजीआईसी पौड़ी में आयोजित गोष्ठी में एड्स के लक्षण, कारण, बचाव व उपचार की जानकारी दी गई। संस्था की हेल्थ एजुकेटर पिंकी ने छात्राओं को यौन संचारित संक्रमण के बारे में जानकारी दी।
छात्राओं ने एड्स के खिलाफ मिलकर लड़ने व इस जानलेवा बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्या सावित्री शैव नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगीता वाल्मीकि, शोभा बर्थवाल, नेहा घिल्डियाल, सुषमा बिष्ट, पारेश्वरी, अमिता वर्मा, पूजा भंडारी, अंजली, रजनी देवी आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम परियोजना प्रबंधक अजय राणा ने किया।