कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में पौध रोपपण करती भारत स्वाभिमान न्यास की सदस्य।
- फोटो : KOTDWAR
भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से हरेला पर्व के अंतर्गत सनेह क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सोमवार को कार्यक्रम का शुुुभारंभ वन क्षेत्राधिकारी बृज भूषण शर्मा ने पौध रोपकर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौध लगाने आवश्यक है। इस दौरान मौजूद सभी वन अधिकारियों, वन कर्मियों और समिति के सदस्यों ने वन विभाग के सिद्धबली-ग्रास्टनगंज स्थित पार्क में एक-एक पौध रोपी।
इस अवसर पर वन दरोगा धीरेंद्र सिंह, सेवानिवृत रेंजर चंद्र किशोर असवाल, आरक्षी भूदेश सिंह, चंदन सिंह, बीना लखेड़ा, पिंकी, रोशनी ,रश्मि, अरुणा, दीपिका, सरिता, सुमन, रेखा, आकाश, भाग्यश्री आदि मौजूद रहे।