फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत को किया याद

Sat, 10 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 129वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में पंडित पंत की मूर्ति पर जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, उपजिलाधिकारी पीएल शाह, संस्कृति विभाग के अधिकारी जीएस नेगी, जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज के वरिष्ठ प्राध्यापक समेत कालेज के छात्र-छात्राओं ने गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्य समारोह जिला कार्यालय प्रांगण में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने गोविंद वल्लभ पंत के जीवन परिचय से लोगों को रू-ब-रू कराया तथा उनकी ओर से आजादी प्राप्त करने के लिए किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


राज्य अभिलेखागार की पहल पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। बीआर माडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से कुली बेगार प्रथा पर प्रस्तुत की गई लघु नाटिका पर जिलाधिकारी ने कलाकारों को 1100 रुपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जीपी सेमवाल, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव थे। संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें