फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में प्रवेश करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर के कारण अब पौड़ी जिले के प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। गांव पहुंचने के बाद होम आइसोलेशन में संक्रमित हो रहे लोगों को देखते हुए प्रशासन ने बॉर्डर पर सख्ती शुरू कर दी है। अब कोटद्वार में प्रवेश करने पर बाहरी राज्य से आने वाले लोगों का स्मार्ट सिटी देहरादून पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। साथ की कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के कोटद्वार में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं कराया है वह स्मार्ट सिटी देहरादून के पोर्टल पर पंजीकरण करा रहे हैं। इसके बाद जो लोग कोविड की रिपोर्ट नहीं ला रहे हैं उन लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया जा रहा है। इसके बाद उनको होम आइसोलेशन के लिए पंजीकृत कर कोटद्वार में प्रवेश दिया जा रहा है। कोविड केयर सेंटर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बाताया कि कौड़िया में बिना कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट के आने वाले लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए जा रहे हैं। बिना सैंपलिंग के कोटद्वार में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें