पौड़ी में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे विभिन्न ब्लॉकों के अतिथि शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अतिथि शिक्षक संघ की बैठक में प्रदेश सरकार से अतिथि शिक्षकों को शीघ्र पुन: नियुक्ति देने की मांग की गई। अतिथि शिक्षकों ने शीघ्र नियुक्ति नहीं देने पर 15 मई से प्रदेश स्तरीय आंदोलन का फैसला लिया है।
बैठक में अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश थपलियाल, शैलेंद्र रावत, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि प्रदेश शासन अतिथि शिक्षकों की उपेक्षा कर रहा है। कहा कि अतिथि शिक्षकों के आंदोलन के दौरान माध्यमिक विद्यालयी शिक्षा निदेशक ने उन्हें शीघ्र नियुक्ति देने का आश्वासन दिया था। बावजूद अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। शासन की ओर से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर 15 मई से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विकास रावत, शिखा रावत, रेखा, सुनील, इतेंद्र नैथानी, अजय भारती, नागेंद्र, सतेंद्र आदि भी मौजूद थे।