फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 400 मीटर दौड़ में रौनक और अराध्या प्रथम

Tue, 08 Sep 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। आदर्श विद्यालय जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में न्याय पंचायत उमथगांव और संकुल हनुमंती स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीईओ दुगड्डा वर्षा भारद्वाज और जीआईसी प्रधानाचार्य जीसी खर्कवाल ने किया। इस दौरान हुई 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रौनक, तनुज, सूरज और बालिका वर्ग में अराध्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सूरज, अरमान, मोहम्मद और बालिका वर्ग में मीनाक्षी, सृष्टि, अराध्या क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में सूरज, तनुज, रौनक और बालिका वर्ग में मीनाक्षी, तमन्ना, सिमरन ने बाजी मारी। 400 मीटर में बालक वर्ग में रौनक, तनुज, सूरज और बालिका वर्ग में अराध्या, तमन्ना, सिमरन आगे रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीष, अंश, विवेक और बालिका वर्ग में दीपिका, मानवी, सृष्टि विजेता रहे। 200 मीटर में अक्षित, विवेक, अंश और बालिका वर्ग में जैनम, मानवी, लक्ष्मी अव्वल रहे। 400 मीटर में अक्षित, अंश, आदित्य और बालिका वर्ग में मानवी, जैनम, दीपिका शीर्ष तीन में रहे। लंबी कूद में नैतिक, अक्षित, आयुष और बालिका वर्ग में सृष्टि, लक्ष्मी, मानवी तथा गोला फेंक में आदित्य, नैतिक, मनीष और बालिका वर्ग में फरीन, जोया, दीपिका ने स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें