फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली रैली

Sat, 25 Jul 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पदमपुर सुखरो स्थित एसडीकेडी एजुकेशनल एकेडमी की ओर से रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को निकाली गई रैली में स्कूली बच्चे देशभक्ति नारों से लिखी तख्तियां और तिरंगे लेकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। विद्यालय में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन मेंदोला, सोनाली नेगी, शीतल, संगीता, राखी, साधना, विजय लक्ष्मी, निधि नेगी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

वहीं, स्कॉलर्स एकेडमी में प्रधानाचार्या एकता रावत एवं वरिष्ठ समन्वयक प्रीति नेगी की देखरेख में ने समूहगान एवं नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बालवाटिका-प्रथम में शिवांश, बालवाटिका-द्वितीय में इशिका, बालवाटिका-तृतीय में अभिनव चौहान, कक्षा-1 में यश, कक्षा-2 में दिव्या देवरानी अव्वल रहे। कार्यक्रम में लक्ष्मी रावत ने कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें