फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एओबी रूल 1961 को समाप्त करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आसाम राइफल्स एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण समिति की बैठक में 32 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आसाम राइफल्स के गौरव सेनानियों ने एक स्वर में भारत सरकार कार्य आवंटन अधिनियम (एओबी रूल) 1961 को समाप्त कर उन्हें सेना की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन




पदमपुर स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि संगठन के महासचिव सेवानिवृत्त सूबेदार वीटी नायर ने किया। उन्होंने कहा कि आसाम राइफल्स पूरी तरह से सेना की तरह ही देश की सीमाओं पर कार्य करती आ रही है, लेकिन उन्हें वेतन, पेंशन और भत्ता गृह मंत्रलाय से पुलिस की तरह मिलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आसाम राइफल्स को दोहरी कमांड से मुक्त करने के लिए जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो सेवानिवृत्त सैनिक लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास केंद्र सरकार को कराने के लिए विवश होंगे। सूबेदार मेजर एमएस भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नारायण सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह रजवार, सुरेंद्र सिंह बाजवा, उम्मेद सिंह मेहता, बद्री सिंह समेत 220 सदस्य और 50 नारियां मौजूद रहे। बैठक का संचालन संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें