फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरा रेल का इंजन

Sat, 27 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरा रेल का इंजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान रेल का इंजन पटरी से उतर गया। मुरादाबाद से एमएफडी वाहन (किरेन) को बुलाकर इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया। इस दौरान नजीबाबाद-कोटद्वार को चलने वाली पैसेंजर का एक टर्न कैंसिल हो गया। करीब आठ घंटे के बाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन मास्टर आशीष बिष्ट ने बताया कि शनिवार सुबह पौने दस बजे नजीबाबाद से कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन आई थी। पैसेंजर के डिब्बों को वापस ले जाने के लिए इंजन शंटिंग कर रहा था, तभी के-2 प्वाइंट पर इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। इसके कारण नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच पैसेंजर ट्रेन का एक चक्कर स्थगित करना पड़ा। करीब डेढ़ सौ सवारियों का किराया वापस किया गया। मुरादाबाद से रेलवे का एमएफडी वाहन मंगाने के बाद इंजन को उठाकर पटरी पर चढ़वाया गया।  पैसेंजर ट्रेन को शाम के शिफ्ट में नजीबाबाद के लिए रवाना किया जाएगा। 

गढ़वाल एक्सप्रेस के साथ आए दो इंजन 
कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लेकर आने वाले इंजन को शंटिंग कर दूसरी पटरी के माध्यम से वापस जाने के लिए आगे की ओर लगाया जाता है। शंटिंग के रास्ते पर इंजन के पटरी पर उतरने के कारण वह पटरी बंद थी। इसके चलते अधिकारियों ने गढ़वाल एक्सप्रेस को समय पर संचालित करने के लिए नजीबाबाद से गढ़वाल एक्सप्रेस के कोच पर आगे और पीछे दो इंजन लगाकर भेजे थे। इंजन शंटिंग की व्यवस्था नहीं होने पर एक इंजन गढ़वाल एक्सप्रेस को कोटद्वार लेकर आया और दूसरा इंजन वापस लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें