फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई नहर की मरम्मत कार्य की गुणवत्ता जांची

विज्ञापन
कोटद्वार भाबर क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकपुर किशनपुर मार्ग पर निर्माणाधीन नहर की गुणवत्ता की जा? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुर माइनर सिंचाई नहर के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता न होने की शिकायत किसानों ने की थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और शुक्रवार को अधिशासी अभियंता ने अधीनस्थ अधिकारियों ने साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंचाई खंड दुगड्डा के अधिशासी अभियंता सुबोध मैठाणी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई नहर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें जहां-जहां गुणवत्ता में कमी मिली, वहां पर निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण सामग्री की जांच भी की। अधिकारियों ने नहर में जा रही पेयजल लाइनों को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन लोगों की ओर से घरों का दूषित पानी सिंचाई नहर में डाला जा रहा है, उन्हें विभाग की ओर से नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता कौशिद अली शामिल रहे। इस मौके पर काश्तकार जेपी बहुखंडी, मधुसूदन नेगी, दिनेश नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, पुरुषोत्तम डबराल, सुखपाल सिंह, सुनील थपलियाल, राजेंद्र प्रसाद डबराल और गिरीश चंद्र लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें