फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हताशा में फूंका भाजयुमो ने विधायक का पुतला

Sat, 26 Dec 2015 08:27 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो की ओर से विधायक गणेश गोदियाल का पुतला दहन पर कांग्रेस ने कड़ा प्रतिरोध जताया है। उनका कहना है कि भाजयुमो का यह कृत्य हताशा और निराशा को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन


नगर कांग्रेस कमेटी की नगराध्यक्ष वीरेंद्र नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का अनुसांगिक संगठन संसदीय सचिव व विधायक गणेश गोदियाल की लोकप्रियता से घबरा गया है। संगठन को विधायक पर आरोप लगाने के बजाय जनता के हित के लिए कराए जा रहे कार्यों की सराहना करनी चाहिए थी। विधायक के कार्यों को प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। अन्यथा भविष्य में जनप्रतिनिधि समाज हित के काम करने से परहेज करेंगे। विधायक के प्रयास से ही श्रीनगर में बाढ़ सुरक्षा दीवार कार्य प्रगति पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में हॉटमिक्स सड़कों और सीवर लाइन प्रोजेक्ट टेंडर प्रक्रिया में हैं। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश की योजना में कटौती पर रोष जताया। कहा कि यह स्थिति उत्तराखंड के पांचों भाजपा सांसदों की निष्क्रियता का परिणाम है। बैठक में हीरा लाल जैन, उम्मेद सिंह मेहरा, नाथू लाल टम्टा, गणेश भट्ट, राजेश जुगरान, शिवलाल, विजय लाल, शमीम अहमद और मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें