फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्मार्ट मीटरों के विरोध में ऊर्जा निगम के कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर, इंदिरानगर आमपड़ाव वासियों ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन स्मार्ट मीटरों के विरोध में विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटरों को बदलकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग के लिए ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा। चेतावनी दी कि जब तक स्मार्ट मीटर नहीं बदले जाते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जौनपुर, इंदिरानगर, आमपड़ाव के लोग मोहल्ले से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए विद्युत वितरण खंड कोटद्वार कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्षद रीता देवी की अगुवाई में स्मार्ट मीटरों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऊर्जा निगम के ठेकेदार व कर्मचारियों ने आमपड़ाव, इंदिरानगर, लकड़ीपड़ाव, ध्रुवपुर, शिवपुर आदि जगहों पर लोगों पर अनावश्यक दबाव बनाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने जनहित में स्मार्ट मीटरों को हटाकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद विपिन डोबरियाल, सूरज प्रसाद कांति, जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम, मोहम्मद स्वाले, जीतू, मदन सिंह और शबाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें