महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली, राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हिंसा के विरोध में क्षेत्र की महिलाओं ने नगर में आक्रोश रैली निकाली और तहसील पहुंचकर मणिपुर व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जातीय हिंसा को रोकने में विफल मणिपुर राज्य सरकार को बर्खास्त करने, महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों को कड़ी सजा दिलाने और अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपकर अपराधियों को फांसी दिलाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम और एएसपी के माध्यम से राष्ट्रपति और एसएसपी पौड़ी को ज्ञापन भेजे।
प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, पार्षद गीता नेगी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, विनीता भारती, प्रीति, कविता भारती, महावीर सिंह रावत, शहनाज शम्सी, कुसुमलता, शकुंतला, सोनिया नेगी, सरिता, कंचन, रेखा, संगीता, चंद्रकला, मालती गौड़, जयश्री, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, महावीर सिंह रावत, गुड्डू सिंह चौहान, बॉबी बिष्ट और सुरेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।