फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ‘स्वस्थ रहने के लिए आहार में शामिल करें मोटा अनाज’

Tue, 25 Jul 2023 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महोत्सव में बोलीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित मोटा अनाज महोत्सव में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में मोटे अनाज को शामिल करने पर जोर दिया गया। बदरीनाथ मार्ग स्थित जिला कार्यालय में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। दीप्ति रावत ने सभी से भोजन में मोटे अनाज को आवश्यक रूप से शामिल करने का आह्वान किया। कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। पौष्टिक होने के कारण मोटा अनाज हमारे लिए फायदेमंद रहता है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। कहा कि मालन नदी में पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के साथ ही लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रकीण नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नीतू रावत, सुनीता कोटनाला, शशिबाला केष्टवाल, पार्षद नीरूबाला खंतवाल, नीना बेंजवाल, सविता खंडूड़ी, रजनी बिष्ट, यशोदा देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी रावत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें