यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक और हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री, यूपी और उत्तराखंड के सीएम को चूड़ियां भेजीं।
यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक को काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान विरोधी विधेयक पारित कर किसानों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कृषि विधेयक को पूंजीपतियों और जमाखोरों को लाभ पहुंचाने वाला बताया। कहा कि यदि सरकार किसानों का हित सोचती तो फसल का समर्थन मूल्य किसान को देने की बात करती। कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी के राज में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस कोटद्वार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विजय रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, वरिष्ठ कांग्रेसी मीना बछवाण, विनीता भारती, शकुंतला चौहान, नीरज बहुगुणा, दिव्यांश, सुनील थापा, कुलदीप मोहम्मद आरिफ, पंकज राणा और अंकित थपलियाल मौजूद रहे।