द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण की निशुल्क बस सेवा बुधवार से सुचारु कर दी जाएगी। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एचएस मिन्हास ने बताया कि कोरोना के कारण सतपुली और परसुंडाखाल से यह बस सेवा बंद हो गई थी। अब यह सेवा शुरू हो गई है। सतपुली से प्रतिदिन अस्पताल तक सुबह आठ बजे से बस सेवा उपलब्ध रहेगी। परसुंडाखाल से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को सुबह सात बजे से मरीजों के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी।