फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लीज रेंट में बेतहाशा वृद्धि का विरोध, 27 को धरना प्रदर्शन

Thu, 23 Oct 2025 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। धर्मशाला सहित लीज भवनों के लीज रेंट में कई गुना की गई वृद्धि के विरोध में 27 अक्तूबर को हिंदू पंचायती धर्मशाला सदस्यों व अन्य प्रभावितों की ओर से गांधी चौक पर सुबह 10 बजे से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत व सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 1932 में धर्मशाला की लीज 90 वर्ष के लिए सात रुपये वार्षिक लीज रेंट पर मंजूर की गई थी। लीज रेंट की राशि बढ़ाकर 3.49 लाख रुपये वार्षिक कर दी गई है। लीज रेंट में कई सौ गुना राशि बढ़ाए जाने से धर्मशाला की आर्थिक व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें