फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में छाई रही बिजली, पानी व खेती से जुड़ीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़े के तहत भाबर के मिलन केंद्र जशोधरपुर में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली, पानी, कृषि आदि से संबंधित मूलभूत समस्याएं छाई रही। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने शिविर में आई समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों से लेने की अपील की है। शिविर का आयोजन बोक्सा जनजाति की समस्याओं के निराकरण के लिए किया गया। जिसमें समाज कल्याण से 2 लोगों को व्हीलचेयर, 2 लोगों को कान की मशीन, 5 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दी गई। 3 बालिकाओं को अन्नप्राशन कराया गया। 4 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसिक दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरित किया गया। 10 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए। राजस्व विभाग द्वारा 5 आय प्रमाणपत्र जारी किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 5 महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी कराया गया।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने जनजाति समुदाय के लोगों को नगर निगम से प्रधानमंत्री आवास योजना 2 के तहत दूसरी किश्त का भुगतान कराने के लिए निर्देश दिया गया। कहा कि जनजातीय लोगों की समस्याओं को सभी विभाग प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें।
विज्ञापन




शिविर में कृषि विभाग, पावर काॅरपोरेशन, समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग आदि के स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, गोसेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थवाल, सुमन कोटनाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें