फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बेस अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने से दिक्कत

Thu, 10 Sep 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बेस अस्पताल का रेडियोलॉजी अनुभाग एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे चल रहा है। किसी भी आपात स्थिति में अनुभाग पर ताला लटकने का अंदेशा तो बना है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जयहिंद सिंह का एक जुलाई को स्थानांतरण हो गया था। उप जिला चिकित्सालय खटीमा से उनके प्रतिस्थानी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। अब रेडियोलॉजी अनुभाग का दायित्व एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत गर्ग के कंधों पर है। एक रेडियोलॉजिस्ट के चले जाने के बाद सेवाएं चरमरा गई है। रेडियोलॉजी अनुभाग प्रभारी डॉ. निशांत गर्ग ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और गायनीकोलॉजिस्ट अनुभाग से भेजे जाने वाले मरीजों के तत्काल अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। अन्य मरीजों की संख्या काफी अधिक होने के कारण उन्हें अग्रिम तिथि देनी पड़ रही है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट के लिए निदेशालय से पत्राचार एवं समय समय पर व्यक्तिगत संपर्क किया जा रहा है। संभावना है कि जल्दी ही तैनाती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें