फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. अमित कुमार सिंह को शाश्वत रत्न पुरस्कार

Fri, 24 Feb 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
Medical College Pro. Amit Singh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पर्वतीय विकास शोध केंद्र एवं शाश्वत धाम लक्षमोली की ओर से राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर के प्रो. अमित कुमार सिंह को शाश्वत रत्न से सम्मानित किया गया। डा. सिंह मेडिकल कालेज में मेडिसन विभागाध्यक्ष पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाश्वत धाम में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वालों की कमी नहीं है। अच्छे लोगों का सम्मान अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत होता है।

पर्वतीय शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि प्रो. अमित कुमार सिंह समुदाय के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है।  प्रो. सिंह वर्ष 2007 से मेडिकल कालेज में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि समुदाय के लोग बीमारियों से बचें। कहा कि अपने आस-पास स्वच्छता रखकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं शाश्वत धाम के संस्थापक स्वामी अद्वैतानंद महाराज ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में देवी प्रसाद पैन्यूली, जेपी भट्ट, समीर रतूड़ी, विनोद उनियाल, जयदेव सडाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें