फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांशु की मौत का गम न सह सकी दादी

Mon, 22 Feb 2016 09:04 PM IST
बैजरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले मैक्स दुर्घटना में हुई छात्र की मौत का सदमा उसकी दादी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और रविवार की रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने छात्र की दादी का पोते की चिता के बराबर में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बैजरो-पोखड़ा मार्ग पर शनिवार को गुरुरामराय स्कूल बैजरो का छात्रों से भरा मैक्स वाहन पूर्वी नयार नदी में गिर गया था जिसमें एक छात्र प्रियांशु बौड़ाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार को ही उसका अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार के लोग इस सदमे से निकले भी नहीं थे कि उसकी दादी भी रात को खत्म हो गईं। बता दें कि प्रियांशु की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। इस कारण उसका पालन-पोषण दादी जबदंबा देवी (85) ने ही किया था।

विधायक ने परिवारजनों को दी सांत्वना
चौबट्टाखाल के विधायक तीरथ सिंह रावत ने दुर्घटना में घायलों व परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। प्रियांशु व उसकी दादी के निधन पर घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दुर्घटना में घायल बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर हौसला बंधाया और संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी सहित राजस्व निरीक्षकों से मुलाकात कर बिना कागज और ओवरलोड वाहन संचालकों पर कार्यवाही करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष मनमोहन रावत, महामंत्री ओमपाल बिष्ट, पुष्कर जोशी, महाबीर रावत और प्रदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें