फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े परिधान और व्यंजन किए प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फेट एंड फेयर गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें देश की अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़े व्यंजनों को प्रस्तुत किया गया।

सोमवार को हुई गतिविधि में बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं को सात समूहों में बांटा गया। जिसमें कुमाऊंनी संस्कृति, गढ़वाली संस्कृति, मराठी संस्कृति, गुजराती संस्कृति, पंजाबी संस्कृति, संपूर्ण भारत और दक्षिण भारत संस्कृति के व्यंजनों, परिधानों आदि को प्रस्तुत किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी एवं बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरएस चौहान ने संयुक्त रूप से किया। गृह विज्ञान विभाग की डॉ. सीमा कुमारी एवं आईएचएमएस कोटद्वार के सहायक प्रोफेसर डॉ. विजय पंत, सोनिया कुमारी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और व्यंजनों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि यही भारत की सुंदरता है कि अनेकों संस्कृतियों के बावजूद हर एक भारतीय घुला-मिला रहता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में बीएड विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर बीसी शाह, डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. डीबी सिंह, डॉ. डीके मौर्य, डॉ. हितेंद्र कुमार बिश्नोई, प्रोफेसर बसंतिका कश्यप, नरेश थपलियाल और अंबेश पंत सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें