फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कीर्तन मंडली की महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी। जय मां भवानी कीर्तन मंडली खूनीबड़ की महिलाओं ने क्षेत्र की साफ सफाई का बीड़ा उठाया है। सोमवार को कीर्तन मंडली महिलाओं ने क्षेत्र के संपर्क मार्गों के किनारे की झाड़ियां काटने के साथ ही पाॅलीथिन भी एकत्रित किया।
विज्ञापन




कीर्तन मंडली की अध्यक्ष शोभा चौहान, आशा बिष्ट, सावित्री सुंडली, आशा भारद्वाज, आशी रावत, रजनी रावत, अनीता जुयाल, माया असवाल आदि ने बताया कि बरसात के बाद खूनीबड़ क्षेत्र के संपर्क मार्गों के किनारे झाड़ियां उगने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। खूनीबड़ क्षेत्र बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से सटा हुआ है, जिससे आवाजाही करने में वन्यजीवों के हमले का खतरा भी बना हुआ है। नगर निगम के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए महिलाओं ने इस अभियान की शुरुआत की है। महिलाओं ने मार्गों के किनारे से पाॅलीथिन एकत्र कर ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया। महिलाओं की इस पहल का स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें