फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हाईवे पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की तैयारी

Sun, 05 Jul 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच खंड धुमाकोट ने 32 करोड़ का इस्टीमेट भेजा है सरकार
विज्ञापन

कोटद्वार-सतपुली-पौड़ी-श्रीनगर हाईवे भूस्खलन व भू-धंसाव से हो गया है संकरा
दुगड्डा (कोटद्वार)। कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा से कोटद्वार के बीच दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एनएच खंड धुमाकोट की ओर पुख्ता इंतजाम करने की योजना तैयार की गई है। एनएच खंड की ओर से भारत सरकार को 32 करोड़ का इस्टीमेट भेजा गया है।
कोटद्वार-सतपुली-पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग जगहों पर दरकती पहाड़ियां, भू-धंसाव से राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई जगहों पर संकरा हो गया है। सुरक्षा के लिए आवश्यक क्रश बैरियर सीमित स्थानों पर ही लगे होने से वाहनों की आवाजाही के समय खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में कई संवेदनशील क्षेत्रों में खतरा और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि सिद्धबली मंदिर से चूनाधारा के बीच राजमार्ग पर दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाने की योजना तैयार की गई है। राजमार्ग के किनारे क्रश बैरियर लगाए जाएंगे। एक इंच जगह भी खाली नहीं छोड़ी जाएगी। जिससे कोई भी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे खाई में न गिरे। वर्षा जल निकासी के लिए कच्ची व पक्की नाली का भी निर्माण किया जाएगा। भूस्खलन रोकने के लिए पुश्ते का निर्माण किया जाएगा। जलभराव क्षेत्र में इंटरलाॅक टाइल्स लगाकर राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जाएगा। सिद्धबली से चूनाधारा तक पेंटिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

एनएच 534 धुमाकोट के अपर सहायक अभियंता आशीष सैनी ने बताया कि सिद्धबली से चूनाधारा तक राजमार्ग को सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने के लिए 32 करोड़ का इस्टीमेट सरकार को एक माह पूर्व भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे जनता का आवागमन सुरक्षित होगा और दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें