फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीआरडी जवानों को 365 दिन मिले नियमित रोजगार

Fri, 27 Nov 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। विभिन्न विभागों में तैनात पीआरडी जवानों ने लगातार दूसरे दिन तहसील परिसर में धरना दिया। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन उत्तराखंड के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर रहे जवानों ने अपनी मांगों को दोहराया।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह तहसील परिसर में धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पीआरडी जवान विभिन्न विभागों में अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं। पिछले काफी समय से 365 दिन नियमित रोजगार देने और होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन पर महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इसे लगातार नजरअंदाज कर रही है। पीआरडी जवानों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में हरीश चंद्र, पपेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, बृजेश कुमार, कुलदीप कुमार, विजय पंत, मनोज भट्ट, बिरेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, जितेंद्र गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


- मूल कार्य सुरक्षा और सुरक्षा दायित्वों से ही हटाया
कोटद्वार। मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे पीआरडी जवानों का दो टूक कहना था कि उनका मूल कार्य सुरक्षा व्यवस्था में लगना है। शासन की अजीबोगरीब कार्यप्रणाली है कि पुलिस विभाग से पीआरडी जवानों को हटा दिया गया है। अन्य विभागों में भी गिने-चुने जवाब ही सुरक्षा दायित्व निभा रहे हैं। जवानाें को विभिन्न कार्यों में लगाया गया है। नगर निगम में 17 में से 5, राजस्व विभाग में 13 में से 4 जवानों को ही सुरक्षा दायित्व सौंपा गया है। स्टेडियम के लिए तैनात तीन में से एक भी जवान सुरक्षा कार्यों में नहीं लगाया जाता। पीआरडी जवानों से अतिरिक्त कार्य कराए जाने से भी उनमें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें