फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बेस अस्पताल में दो से खुलेगा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल परिसर में दो फरवरी को वसंत पंचमी पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की शुरुआत होगी। यहां मरीजों को काफी सस्ती दरों पर सभी जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
राजकीय बेस अस्पताल परिसर में डिस्पेंसरी है। जहां मरीजों को सभी तरह की दवाइयां पूर्णत: नि:शुल्क मिलती हैं। अस्पताल परिसर में करीब तीन वर्ष पूर्व तक रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से खोले गए मेडिकल स्टोर से दवाइयां मिलती थीं। मरीजों को आवश्यक दवाइयां नहीं मिलने और दवा की आपूर्ति में सक्षम नहीं होने पर मेडिकल स्टोर बंद कर दिया गया था। तभी से मरीज केवल अस्पताल की डिस्पेंसरी पर ही निर्भर थे। हालांकि अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से समय-समय पर मरीजों के लिए निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं लिखी जाती हैं, लेकिन ये दवाएं काफी महंगी होने से मरीजों और तीमारदारों को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा था। अस्पताल में चिकित्सकों से मिलने आने वाले विभिन्न कंपनियों के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की उपस्थिति हर समय बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब मरीजों को महंगी और बाहरी मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली दवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने तय मापदंडों पर अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को स्वीकृति प्रदान की है। प्रोपराइटर दीपक बिष्ट ने बताया कि उनकी कंपनी शिव राज जी संस स्टोर्स को केंद्र संचालन की अनुमति मिली है। तैयारियां कर ली गई हैं। बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव पाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें