फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी, गायन की गुरुबाणी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख एवं पंजाबी समाज की ओर से धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा से शुरू हुई प्रभातफेरी गुरुबाणी का गायन करते हुए विभिन्न मार्गों से होकर लकड़ी पड़ाव क्षेत्र से गुजरी। अलग-अलग जगहों पर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

निशान साहिब की सेवा जतिन भाटिया कर रहे थे। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह की देखरेख में प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। गुरु नानक के उपदेशों एवं कविताओं का गायन कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया। आयोजन में संजय दुआ, शुभम, रामपाल सिंह, हरीश कुमार, उपकार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें