भाबर में सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में एसडीएम जीआर बिनवाल ने फैक्ट्री प्रबंधन की बैठक ली। इस अवसर पर एसडीएम ने सभी प्रबंधकों से कंपनियों में होने वाली अनियमितताओं को दूर करने के निर्देश देते हुए श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई सुविधा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि आए दिन ग्रोथ सेंटर में होने वाली घटनाओं के चलते शीघ्र ही सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में पुलिस चौकी खोली जाएगी।
मंगलवार को सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीएम ने सभी कंपनी प्रबंधकों को सिडकुल के मानकों के अनुसार वेतन, पीएफ, कार्य समय और ओवर टाइम देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को कंपनियों में होने वाली अनियमितता का गोपनीय सूचना श्रम अधिकारी और उन्हें देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आए दिन शरारती तत्वों द्वारा ग्रोथ सेंटर में धरना प्रदर्शन, मारपीट आदि घटनाओं के चलते शीघ्र ही सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में पुलिस चौकी खोली जाएगी। इस अवसर पर श्रम अधिकारी बीपी जुयाल, पुष्कर जोशी, कुबेर जलाल, विजयपाल मेहरा, भूपेन्द्र सिंह, सुदेश शर्मा, मनीष राजपूत, नेहा माहेश्वरी, संजीव कुमार, रवींद्र गोरा, भुवन चंद, प्रताप सिंह और दीपक सिंह रहेे।