फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 08 Apr 2017 10:23 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों व स्कूली छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीकों, नशा/साइबर अपराधों से सुरक्षा और वनाग्नि को रोकने संबंधी जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से शनिवार को सतपुली तहसील के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरासैंण में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, ग्राम प्रधानों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पुलिस ने बहुउद्देशीय जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस प्रशिक्षकों ने मॉक ड्रिल और वीडियो फिल्म दिखाकर जन जागरूकता अभियान चलाया।

 एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने बताया कि एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जनपद में यह प्रोग्राम चलाया जा रहा है। जनपद के प्रत्येक पुलिस थाने में आपदा प्रशिक्षित जवानों का एक दल तैनात किया गया है, जिसमें एसडीआरएफ के एक प्लाटून को सतपुली व पीएसी आपदा दल को श्रीनगर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में अलग-अलग स्थानों पर टीमें बनाकर ठोस कार्यवाहियां की गई हैं। इनमें कोटद्वार में जानकी नगर सुखरो में 142 पेटियां अवैध शराब और थाना धुमाकोट क्षेत्र में नाजायज रूप से परिवहन की जा रही 26 पेटियां अवैध शराब पकड़ी गईं। कार्यक्रम में सहायक रेडियो अधिकारी अनूप काला, अग्निशमन अधिकारी पौड़ी प्रेम सिह सती, थानाध्यक्ष सतपुली व राजेंद्र कठैत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें