फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब की दुकान पर किया हंगामा

Fri, 07 Apr 2017 10:19 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लाक के सिलोगी बाजार में शराब की दुकान पर हंगामा काटती क्षेत्र की महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
द्वारीखाल विकासखंड में सिलोगी की अंग्रेजी शराब की दुकान को हाईवे से बाजार में स्कूल और बैंक वाली गली में शिफ्ट करने से क्षेत्र की महिलाएं भड़क उठीं। उन्होंने बाजार के लोगों के साथ शराब की दुकान के सामने हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का विरोध देखते हुए शराब के कारोबारी दुकान का शटर बंद कर चलते बने। महिलाओं ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि स्कूल और बैंक के पास दुकान को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत आबकारी विभाग ने सिलोगी बाजार में मेन रोड हाईवे पर चल रही शराब की दुकान को करीब 230 मीटर दूर बाजार की गली में खोल दिया। जैसे ही महिलाओं, बाजार के लोगों और दुकानदारों को आबादी में शराब की दुकान खुलने की भनक लगी। वे मौके पर एकत्र हुए और दुकान के सामने जमकर हंगामा काटा।

महिला मंगल दल सिलोगी से जुड़ी महिला मीना देवी बलूनी, सरला सिल्सवाल, दीपा देवी, ज्योति कुकरेती, मुन्नी देवी, मुन्नी सिल्सवाल, भाना देवी भंडारी, पंचम सिंह बिष्ट, मनोज रावत, जोगेश्वर प्रसाद, मदनमोहन कोठारी, लक्ष्मण सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी, भगत सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह रावत और राजेंद्र प्रसाद सिल्सवाल ने बैंक, प्राथमिक स्कूल और जीआईसी मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। कहा कि दुकान को आबादी और स्कूल से कहीं दूर शिफ्ट किया जाना चाहिए, अन्यथा क्षेत्रवासी स्टेट हाईवे पर जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नौगांव पंचायत के हीराखाल में क्षेत्र की महिलाओं ने शराब का ठेका खोलने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य बुकंडी सुदेश जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीण हीराखाल में एकत्र हुए। उन्होंने क्षेत्र में खोले जा रहेशराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुदेश जोशी ने कहा कि शराब की दुकान के खुलने से क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी लत में आ गए हैं। शराब से सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हैं। उनको हर समय प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है।

कहा कि न्याय पंचायत नौगांव में शराब के ठेके को नहीं खोलने दिया जाएगा। उधर, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में पौखाल क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोलने की मांग की है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान उड्डा राजेश कुमार, ग्राम प्रधान नौगांव राजेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान तिमली गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान खेडा मल्ला सुनील कुमार, सुभाष सिंह, अनिल सिंह, मुकेश जोशी, अनूप जोशी, महिला मंगल दल उड्डा, नौगांव, तिमली व सिलसारी आदि धरना प्रदर्शन में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें