फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड के धुएं से आंखों में जलन, लोग परेशान

विज्ञापन
कोटद्वार के ट्रंचिंग ग्राउंड से निकलता धुआं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर निगम की लापरवाही ट्रंचिंग ग्राउंड के पास के आबादी पर भारी पड़ रही है। गत 15 दिनों से ट्रंचिंग ग्राउंड में आग धधक रही है। जिसके धुएं से लोगों की आंखों में जलन और गले में खरास होने लगी है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 70 टन कूड़ा एकत्र होता है, जिसके निस्तारण के लिए निगम के पास ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। यूपी के जमाने में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में सारा कूड़ा फेंका जा रहा है। निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड के भर जाने पर कूड़ा नदी के किनारे से मुक्तिधाम के गेट तक डंप किया जा रहा है। कूड़े के इस ढेर में लगी आग से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल रहा है। जिसके कारण नगर निगम के वार्ड नंबर 01 रतनुपर, वार्ड नंबर 02 कुंभीचौड़, वार्ड नंबर 04 गाड़घाट, वार्ड नंबर 05 लकड़ी पड़ाव और वार्ड नंबर 10 पनियाली तल्ली की हजारों की आबादी धुएं से परेशान है।
स्थानीय नागरिक एमपीएस रावत, केशव दत्त शर्मा, रमेश प्रजापति, किशन सिंह रावत ने नगर निगम पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कूड़े से निकल रहे जहरीले धुएं से लोगों की आंखों में जलन और बच्चों के गले में खरास की बीमारी हो गई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम के अधिकारी आग को बुझाने के प्रयास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कूड़े की आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें