फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को योग से जोड़ने के लिए कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
आमसौड़ में आयोजित शिविर में ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को योग सिखाते योग प्रशिक्षक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पतंजलि किसान सेवा समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, युवा भारत एवं पतंजलि योग समिति की ओर से पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को योग से जोड़ने के लिए पांच दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि समिति की ओर से पहली बार कोटद्वार से बाहर पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके आमसौड़ में 2 से 6 नवंबर तक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को विभिन्न प्रकार के रोगों में लाभ देने वाले योगासन और प्राणायाम की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को भ्रामरी, भ्रस्तिका, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि प्राणायाम और आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन चक्रासन, धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन, त्रिकोणासन, कोणासन, कटिचक्रासन, सर्वांगासन, हलासन का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विजयपाल नेगी, जितेंद्र काला, सरिता रावत, किरन डंडरियाल, रिंकी पुंडीर, रश्मि पंत, प्रियंका कंडवाल, प्रभा जुयाल, सरिता जुयाल, रीना, बसंती, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें