फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी गिरोह ने एक व्यक्ति को रोडवेज की बस में लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-कोटद्वार रूट पर एक बार फिर से जहर खुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। शादी में शामिल होने गांव आ रहे रिखणीखाल ब्लाक के सुलमोड़ी गांव के व्यक्ति को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। व्यक्ति को चार में बेहोशी की दवाई मिलाकर उसके पास से नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान लूट ली। बस में बेहोश पड़े व्यक्ति को लोगों ने 108 एंबुलेंस से राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

16 घंटे के बाद होश में आए रिखणीखाल ब्लाक के सुलमोड़ी गांव निवासी मनोज कुमार बछवाण (42) ने बताया कि वह दिल्ली की एक आईटी कंपनी में नौकरी करता है। 14 जनवरी को साले की शादी में शामिल होने के लिए रविवार रात आईएसबीटी से रोडवेज की डिलक्स बस में कोटद्वार के लिए रवाना हुआ। उसके साथ बैठे व्यक्ति ने उससे जानपहचान बढ़ाई। रात को मीरापुर स्थित ढाबे में बस के रुकने पर वह उसके लिए चाय लेकर आया और मना करने के बाद भी उसे जबरन चाय पिला दी। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गया। सोमवार सुबह उसने स्वयं को अस्पताल के बिस्तर पर पाया। उसने बताया कि उसके पास एक सूटकेस और दो बैग में करीब 19 हजार रुपये के परिवार के लिए नए कपड़े, पर्स में करीब 3500 रुपये नकद और सूटकेस में 12 हजार रुपये और 16 हजार रुपये का मोबाइल था जो अब गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें