कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी के फुटबॉल खिला़ड़ी आदित्य रावत का चयन प्रदेश की अंङर-19 फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। वह अब राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता डॉ. बीसी रॉय स्मृति ट्रॉफी में प्रदेश की टीम में प्रतिभाग करेंगे।
अकादमी के संचालक सिद्दार्थ रावत ने बताया कि अगस्त माह में आदित्य रावत ने कोटद्वार से जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया पास की। उसके बाद उसने रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर स्थित एक निजी खेल अकादमी में अपने द्वितीय चरण का ट्रायल पास किया। बताया कि आदित्य ने डीएवी स्कूल कोटद्वार के कक्षा 11वीं के छात्र है। शिबूनगर निवासी आदित्य रावत के पिता सतीश सिंह रावत व्यवसायी हैं। बताया कि प्रदेश की टीम में चयनित हाेने के बाद वह मध्य प्रदेश जबलपुर में होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। संवाद
.
- फोटो समाचार