फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला सप्ताह के तहत विभिन्न संगठनों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विभिन्न संगठनों और नगर व आसपास के स्कूल-कॉलेजों में हरेला सप्ताह के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से मुक्तिधाम समाज सेवा समिति के सेवित क्षेत्र में हरेला सप्ताह के तहत औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर बैंक के महाप्रबंधक राकेश मोहन भट्ट ने कहा कि निरंतर प्रदूषित हो रहे वातावरण को पौधे लगाकर सुरक्षित किया जा सकता है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दीनानाथ भाटिया, सचिव विनोद चंद्र कुकरेती, एमएस रावत, राम नरेश, संदीप, अनीता शर्मा, त्रिलोक रावत, लाजपत राय भाटिया, श्रीकृष्ण सिंघानिया, पंकज भाटिया व एमएम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
उज्जवला सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने एक पौधा रोपकर किया। इस मौके पर रेनू कोटनाला, रेनू शर्मा, रजनी अग्रवाल, कुसुम, रिंकी पुंडीर, कर्ण सिंह व सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में प्रधानाचार्य भगवान सिंह रावत के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने तुलसी, एलोबेरा, गिलोय व अश्वगंधा आदि औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर अंचल कुमार अग्रवाल, प्रयाग दत्त चमोली, जागनलाल, योगेश नेगी, गीता रावत व रोशनी आदि मौजूद रहे। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मोटाढांक में प्रधानाचार्य कुंजबिहारी भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य सोमप्रकाश बलोधी व पूर्व प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी ने अभिभावकों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर संजीव चंद्र, प्रमोद जोशी, गणेश भट्ट, चंद्रकांत कुकरेती, अशोक कुमार, अनुराग व मधुबाला आदि मौजूद रहे। बलूनी पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने किया। इस मौके पर शिक्षकों और छात्रों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कोटद्वार में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्र गिरी ने एक पौधा रोपकर किया। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष रमेश सिंह, दीप्ति गुप्ता, रचना राणा, प्रेरणा पुरी व आशीष गुसाईं आदि मौजूद रहे। गूम गांव में पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा और बीडीओ अतिया परवेज ने एक पौधा रोपकर किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत मनमोहन बिष्ट, ग्राम प्रधान सन्नो देवी, धर्मपाल सिंह तोमर, भारत सिंह, विनय केष्टवाल आदि मौजूद रहे। ग्राम ओडल में ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने एक पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रेंजर अनुराग जोशी समेत वनकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।
-फोटो
योग साधकों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर मोहा मन
हरेला महोत्सव पर झंडीचौड़ और कोटद्वार भाबर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कॉलेज में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
कण्वघाटी। भाबर के झंडीचौड़ रामलीला मैदान में उज्जवला सामाजिक संस्था की ओर से हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय योग साधकों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया।
झंडीचौड़ रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उज्ज्वला संस्था की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने किया। उन्होंने सभी लोगों को पौधरोपण और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में अंशिका, रिंकी पुंडीर और निष्ठा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। ब्यूटी हरेला में रिंकी पुंडीर प्रथम, अनीता द्वितीय और पुष्पलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में रजनी अग्रवाल, गीता सिंह, रेणु शर्मा, कुसुम देवी, करण गुसाईं व सौरभ मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में पीपल, अशोक और नीम के पौधे लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि वृक्ष मनुष्य के जीवन का आधार हैं। हमें उनका संरक्षण अपने बच्चों की तरह करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. वीके अग्रवाल, डॉ. भोलानाथ, डॉ. विनय देवलाल, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. उषा सिंह, अनुराग शर्मा, राजेश डबराल व मानवेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
-फोटो
पौधे लगाकर महिलाओं ने लिया पर्यावरण का संकल्प
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास और महिला कांग्रेस की ओर से सनेह क्षेत्र में हरेला सप्ताह के तहत पौधे रोपकर पर्यावरण का संकल्प लिया गया।
भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से आयोजित लालपानी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने किया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उधर, महिला कांग्रेस की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र सनेह और पंचायत घर सनेह में विभिन्न प्रजातियों के लगाए गए। इस मौके पर शोभा रावत, बीना आर्य, प्रीति रावत, विमलेश समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें