सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अव्वल अंकों के साथ परीक्षा पास की। ओवरऑल प्रदर्शन में छात्राएं छात्रों से आगे रहीं।
कण्वघाटी स्थित एमकेवीएन स्कूल के छात्र आयुष भारद्वाज ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आकांक्षा दुदपुड़ी और मयंक रावत ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, गुंजन केष्टवाल और खुशी द्विवेदी ने 93 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बीईएल रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा सृष्टि नेेगी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला, रोशनी ने 89 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आयुष ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। काशीरामपुर तल्ला स्थित श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल के छात्र रिहान ने 82 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है।
एवीएन हल्दूखाता की छात्रा नेहा डोबरियाल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्तकर स्कूल टॉप किया है। हर्ष जोशी ने 96 प्रतिशत के साथ दूसरा और सुप्रिया नौटियाल ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। एवीएन स्कूल के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने बताया कि 13 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
दुर्गापुरी स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल में करन सिंह नेगी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ पहला, निखिल रावत ने 93.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और भावना नेगी ने 92.6 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। देवी रोड स्थित टीसीजी स्कूल में अदित्य अग्रवाल ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। अभिनव खर्कवाल और खुशी रावत ने 96 प्रतिशत, सलोनी रावत ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
मोटाढांक स्थित बाल भारती स्कूल की छात्रा मुस्कान ने 92 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, प्रियांशी जोशी ने 91 प्रतिशत लाकर दूसरा और हर्षी शर्मा ने 88 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल में जुनेद अंसारी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अवंतिका ने 95.6 प्रतिशत और वरुण मुंडेपी ने 94.8 प्रतिशत के साथ क्रमश: द्वितीय और तृृतीय स्थान प्राप्त किया है। ज्ञानभारती पब्लिक स्कूल में मयंक बलोधी ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
खगोल विज्ञानी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं प्रांश प्रताप सिंह
लैंसडौन। केंद्रीय व़िद्यालय में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में सर्वाधिक 96.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले प्रांश प्रताप सिंह भविष्य में खगोल विज्ञानी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। जयहरीखाल निवासी प्रांश के पिता कुलदीप सिंह ठेकेदारी का व्यवसाय करते हैं, जबकि माता भारती देवी गृहणी हैं। प्रांश ने बताया कि वह स्वयं रोजाना नियमित रूप से 2 घंटे घर में अध्ययन करते रहे। परीक्षा के दौरान उन्होंने नियमित 4 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने इंटरनेट और यू-ट्यूब की मदद ली। प्रांश को घूमने, किताबें पढ़ने, खेलकूद, बागवानी आदि का भी शौक है। प्रांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
लैंसडौन केंद्रीय विद्यालय का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
लैंसडौन। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। यहां प्रांश प्रताप ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्तकर विद्यालय में पहला स्थान पाया। प्रांश ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। उन्होंने हिंदी विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। कार्तिकेय रावत ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, दिव्यम सिंह असवाल व आकृति शाह ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। शिवम मिश्रा व ज्योति प्रजापति ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम को संतोषजनक बताते हुए छात्रों की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (संवाद)
.
जारी
कुलदीप खंडेलवाल