फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पीजी कॉलेज ऋषिकेश व हिमालयन कॉलेज देहरादून सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 06 Nov 2025 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विद्यालय टिहरी गढ़वाल की पुरुष वर्ग की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में शुरू हुई। पहले दिन लीग मैच व दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पीजी कॉलेज ऋषिकेश व हिमालयन कॉलेज देहरादून ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पीजी कॉलेज कोटद्वार के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. पुष्कर गौड़ व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत ने किया। उद्घाटन मैच राजकीय महाविद्यालय कण्वनगरी कोटद्वार एवं राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी के मध्य खेला गया। उत्तरकाशी ने कण्वनगरी को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में पीजी कॉलेज ऋषिकेश ने पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में पीजी कॉलेज डाक पत्थर ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर को 2-0 से हराया। चौथे मैच में भक्त दर्शन पीजी कॉलेज जयहरीखाल ने सीआईएमएस कॉलेज देहरादून को 3-0 से हराया। पहले क्वार्टर फाइनल में पीजी कॉलेज ऋषिकेश ने डीडी कॉलेज देहरादून को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिमालयन कॉलेज देहरादून ने पीजी कॉलेज उत्तरकाशी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान प्रो.बसंतिका कश्यप, प्रो. आशा देवी, प्रो. रमेश चौहान, प्रतियोगिता आयोजक सचिव डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल, सहसचिव डॉ. संदीप कुमार किमोठी, डॉ. सुमन राणा, डॉ. सरिता चौहान, डॉ. चंद्रप्रभा भारती, डॉ. मीनाक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. जुनिश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें