फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान लोगों ने जलसंस्थान कार्यालय में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने से क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति होने से परेशान सनेह क्षेत्र के लोगों का आखिर सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने गंदे पानी से भरी बोतलों के साथ जलसंस्थान कार्यालय में धमक कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा किया। उन्होंने जेई का घेराव किया और चार महीने से समस्या का समाधान नहीं होने पर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

मंगलवार को समाजसेवी महानंद ध्यानी के नेतृत्व में सनेह क्षेत्र के विशनपुर, जीतपुर और नाथूपुर के लोग जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के गेट पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों ने जलसंस्थान के कार्यालय में बोतलों में भर कर लाए गए दूषित पेयजल के साथ हंगामा किया। लोगों की समस्या सुनने पहुंचीं जेई को लोगों ने खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने जेई पर समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि गत एक सितंबर को वे इसी गंदे पानी को लेकर शिकायत करने के लिए कार्यालय में आए थे लेकिन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में घूमकर खानापूर्ति कर चल दिए। कहा कि विभाग उनसे 900 रुपये का बिल ले रहा है इसके बदले में उन्हें साफ पानी भी नहीं मिल रहा है। पानी में कीड़े आ रहे हैं। कहा कि अन्य क्षेत्रों में दो घंटे की पेयजल आपूर्ति की जाती है लेकिन यहां एक घंटे पानी आ रहा है वह भी दूषित। ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। चेताया कि शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अधिशासी अधिकारी कार्यालय के समक्ष आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर कैलाश कक्तवान, दलवीर सिंह रावत, रजनी देवी, हरेंद्र सिंह रौतेला, विक्रम सिंह, प्रेम सिंह रौतेला, जयपाल सिंह, श्यामा देवी, प्रभा नेगी, अनीता देवी, वीरेंद्र सिंह, वाचस्पति बहुखंडी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
पाइप लाइन बदलने के लिए इस्टीमेट भेजा गया है बजट आने पर इसे बदल दिया जाएगा। उन्होंने लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। - प्रीति, जेई, जल संस्थान, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें