फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने यातायात व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान ने कोटद्वार पहुंचकर नागरिकों की समस्या सुनी। उन्होंने लोगों की पुलिस से संबंधित शिकायतों का समाधान करने और सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में लोगों ने कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार की ओर एसएसपी का ध्यान आकृष्ट कराया। लोगों ने कहा कि कोटद्वार में चंडीगढ़ से लाई जा रही शराब का अवैध कारोबार, स्मैक और सट्टा चरम पर चल रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने कोटद्वार की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। बदरीनाथ मार्ग पर झंडाचौक से मालवीय उद्यान पर एनएच पर बीच सड़क में पार्किंग बना दी गई है। यही नहीं नजीबाबाद रोड पर बेवजह डिवाइडर लगा दिए गए हैं।
एसएसपी यशवंत चौहान ने कहा कि कोटद्वार में यातायात व्यवस्था को जनता की सुविधा के अनुसार दुरुस्त किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर सीओ जीएल कोहली, सीओ विभव सैनी, कोतवाली निरीक्षक विजय सिंह, सीआईयू निरीक्षक मो. अकरम, एसएसआई जगमोहन रमोला, भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, भगवती प्रसाद कंडवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें