फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सोशल मीडिया पेज पर लालकुर्ती अनुसूचित जाति बस्ती लिखने पर भड़के लोग

Wed, 20 May 2026 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सामुदायिक केंद्र बनाने की भी उठाई मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। खूनीबड़ स्थित सिद्धबाबा कॉलोनी में रह रहे अनुसूचित जाति के परिवार सोशल मीडिया पेज पर उनके क्षेत्र को लालकुर्ती अनुसूचित जाति बस्ती लिखने पर भड़क गए हैं। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है।
अनुसूचित जाति के परिवारों ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक सार्वजनिक पोस्ट में उनके क्षेत्र के लिए लाल कुर्ती अनुसूचित बस्ती शब्द का प्रयोग किए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई है। किसी भी क्षेत्र अथवा समाज को इस प्रकार की शब्दावली से संबोधित करना सामाजिक रूप से उचित नहीं है। इससे लोगों में भेदभाव एवं असहजता की भावना उत्पन्न होती है। उनका क्षेत्र सिद्धबाबा कॉलोनी वार्ड नंबर-27 खूनीबड़ के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पोस्ट के कारण उनके बच्चों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में भी भेदभाव किया गया। पूर्व में उन्होंने क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य व पार्षद को ज्ञापन सौंपा था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में सुमित्रा देवी, लक्ष्मी देवी, इंदू देवी, त्रिपती देवी, जशोदा देवी, देवेश्वरी देवी, चंद्रकला देवी, बसंती देवी, रीना देवी, आशा देवी, कंचन देवी, रजनी देवी, पूनम देवी, पूजा देवी, शकुंतला देवी, पिंकी देवी, महेश शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें