फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बिजली की आंख मिचौली से लोग हो रहे परेशान

Sat, 04 Jul 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उमसभरी गर्मी के बीच बार-बार बिजली गायब होने से दिककत
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन-रात में कई बार बिजली गुल होने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार बिजली जाने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है जबकि कारोबार, पेयजल आपूर्ति और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
नगर क्षेत्र के अलावा पदमपुर सुखरो, गोविंदनगर, सनेह, दुर्गापुरी, नींबूचौड़, सिगड्डी, किशनपुरी, झंडीचौड़, लालपानी, देवी रोड, बद्रीनाथ मार्ग सहित कई क्षेत्रों में उपभोक्ता एक दिन में कई बार बिजली कटौती से परेशान हैं। पर्वतीय अंचल में दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल, यमकेश्वर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कुछ मिनटों के अंतराल में कई बार बिजली आने-जाने से लोगों के घरेलू विद्युत उपकरणों के खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रात के समय बिजली गुल होने से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कहना है कि लगातार बिजली बाधित रहने से उनका काम प्रभावित हो रहा है। लोगों ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) से बिजली व्यवस्था में सुधार करने और फॉल्ट होने की स्थिति में शीघ्र मरम्मत कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें