फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गिरफ्तारी पर भड़के खूनीबड़ के लोग, तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार पर खननकारियों के हमले के मामले में गिरफ्तार एक युवक को निर्दोष बताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने युवक को छोड़ने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वार्ड नंबर-27 दुर्गापुर के खूनीबड़ के लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 अक्तूबर की रात को गांव का एक युवक किसी जरूरी काम के लिए घर से निकला था। रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बिना पूछताछ के उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कहा कि युवक दिनभर पड़ोसियों के घर पर ही था और उसका खनन से कोई लेना देना नहीं है। युवक अनुसूचित जाति का है, जबकि पुलिस ने उसके नाम के आगे रावत लिखा है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर युवक को तत्काल छोड़ने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद कमल नेगी, महेश शाह, सतीश चंद्र, राम प्रसाद, मनमोहन, हरीश, गणेश, नरेंद्र, रोशन, हिमांशु, धीरजलाल, शकुंतला देवी, राखी, बालमती देवी, चंद्रकला, मंजू देवी, प्रसन्ना देवी, गंगोत्री देवी, राजी देवी, किरन मौजूद रहे। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि तहसीलदार पर जानलेवा हमले के मामले में घटनास्थल से दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें