फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अलाव के सहारे पौड़ी की जनता

Thu, 19 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय पौड़ी शहर में कड़ाके की सर्दी के बावजूद नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अमर उजाला की टीम ने रात आठ बजे शहर का जायजा लिया। इस दौरान एकमात्र जगह बस अड्डे के पास अलाव जलते देखा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा पूरे शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं थी। सात बजे सिविल लाइन चौराहा (गैस गोदाम के पास) का जायजा लिया तो यहां अलाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। दुकानदार मोहन सिंह नेगी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज तक कभी भी यहां पर अलाव नहीं जलाए गए। सब्जी विक्रेता मोहम्मद एहसान सिद्दीकी ने कहा कि तीन-चार दिन में वे ही व्यक्तिगत रूप से अलाव जलाते हैं।

रात सवा सात बजे एजेंसी चौक पहुंचे तो यहां भी ठंड से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। फल बिक्रेता आसिफ ने कहा कि अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। कंफेक्शनरी शॉप मालिक आरपी भट्ट, रचित भट्ट ने कहा कि रात का तापमान काफी गिर रहा है। दो-तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


साढ़े सात बजे बस अड्डा के निकट पहुंचे तो राजेश कुकरेती ने बताया यहां पर जो अलाव जल रहा है वह भी सोशल मीडिया में इस दिक्कत को उजागर करने के बाद अलाव की व्यवस्था की गई। शहर के अन्य इलाकों में अलाव की कोई व्यवस्था न होने से राहगीरों और शहरियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रात करीब आठ बजे श्रीनगर रोड का जायजा लिया तो यहां सब्जी की दुकान चलाने वाले दीपक रावत ने बताया कि कड़ाके की सर्दी में भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि आज तक श्रीनगर रोड में अलाव की कभी व्यवस्था नहीं की गई।

हमारे पास भरपूर संसाधन हैं। अभी बस अड्डा पर पिछले दिनों से अलाव रेगुलर जलाया जा रहा है। शहर के अन्य हिस्सों से डिमांड आने और जरूरत के अनुसार अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी। - महेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें