फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पटियाला की बस की रद्द, चंडीगढ़ रूट पर भेजी दो बसें

Fri, 26 Jun 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण चंडीगढ़ के लिए चलाई गई अतिरिक्त बस
विज्ञापन

कोटद्वार। रोडवेज डिपो से पटियाला के लिए संचालित रोडवेज बस शुक्रवार को फिर से रद्द कर दी गई। वहीं, चंडीगढ़ रूट पर एक के स्थान पर दो बसों का संचालन किया गया।
कोटद्वार डिपो से रोजाना सुबह 10:30 बजे पटियाला के लिए रोडवेज बस संचालित की जाती है। इसके बाद 11:30 बजे चंडीगढ़ के लिए बस चलती है। दोनों ही रूट पर एक-एक बस का संचालन होता है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे रोडवेज बस को पटियाला न भेजकर करीब 11 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद 11:30 बजे नियमित रूप से चलने वाली बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक अनुराग पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ के यात्रियों की संख्या अधिक थी। इसे देखते हुए चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। वहीं, पटियाला की बस में खराबी आने पर बस पटियाला नहीं जा सकी। बसों की समय से मेंटेनेंस करते हुए रूट पर भेजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, पटियाला और चंडीगढ़ का रूट अंबाला तक एक ही होने के बावजूद नियमित रूप से अच्छी आय अर्जित करने वाली पटियाला की बस को रद्द कर चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बस चलाने का मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें