फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

एसआई सोमवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम अंकित (26) पुत्र समर सिंह को परिजन यहां बेस अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि अंकित घर में अकेला था। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो अंकित घर में बिजली के तार से चिपका हुआ था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें