फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चारधाम यात्रा ड्यूटी पर जाने से एकल हुई ऑर्थो अनुभाग की ओपीडी

Mon, 05 Oct 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल के ऑर्थो सर्जन की एक पखवाड़े के लिए ड्यूटी चारधाम यात्रा पर लगने के बाद स्थानीय एवं दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

राजकीय बेस अस्पताल में दो ऑर्थो सर्जन डॉ.विकास थलेड़ी एवं डॉ. संजय डालाकोटी तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. विकास थलेड़ी को एक लगभग पखवाड़े के लिए चारधाम ड्यूटी पर लगाया है। रविवार को अस्पताल बंद होने से सोमवार सुबह अस्पताल खुला तो मरीजों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी।
अस्पताल के अस्थि अनुभाग में सुबह से ही मरीजों की काफी भीड़ रही। अकेले डॉ. संजय डालाकोटी ने निर्धारित समय के बाद तक मरीजों को उपचार और चिकित्सीय परामर्श दिया। गनीमत रही कि सोमवार को डॉ. संजय डालाकोटी ओपीडी में मिले जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली। सोमवार को भी मरीजों की काफी भीड़ होने से असहज महसूस कर रहे कुछ सामान्य मरीज वापस लौट गए।
विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह का कहना है कि अस्पताल में दो ही अस्थि सर्जन हैं। इनमें एक को चारधाम ड्यूटी पर लगाया गया है। हालांकि ओपीडी पर इसका आंशिक असर पड़ना स्वभाविक है लेकिन अस्पताल में मौजूद दूसरे अस्थि सर्जन पूरे सामर्थ्य के साथ मरीजों को बेहतर उपचार और परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें