कण्वघाटी/किशनपुर। एवीएन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कोटद्वार में आयोजित सहोदया स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट में एवीएन, नवयुग, आरपी और स्कॉलर्स स्कूल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भुवन चंद्र गुसाईं ने किया। क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में एवीएन स्कूल ने बलूनी स्कूल को 15-8 और 15-10 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में नवयुग स्कूल ने बाल भारती स्कूल को 15-8 और 15-9 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में आरपी स्कूल ने डैफोडिल्स स्कूल को 15-9 और 15-8 से शिकस्त दी। चौथे क्वार्टर फाइनल में स्कॉलर्स स्कूल ने ज्ञान भारती स्कूल को 15-3 और 15-5 से हराया।
एवीएन, नवयुग, आरपी और स्कॉलर्स स्कूल की टीमों में कोई दो टीमें सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचेंगी। इस दौरान सहोदया के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, सचिव अजय पाल रावत और उपाध्यक्ष अमित राज मौजूद रहे। संवाद