कोटद्वार। शासन प्रशासन की ओर से शहर के लालबत्ती चौक में घंटाघर के निर्माण के प्रस्ताव का निवर्तमान पार्षदों और कांग्रेसियों ने विरोध शुरू कर दिया है। कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को धरातल पर नहीं उतार सकी है। अब घंटाघर बनाने की बात की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से लालबत्ती चौक को वीरांगना तीलू रौतेली चौक का नाम दे चुकी है। चौक पर उनकी प्रतिमा लगनी चाहिए। विरोध दर्ज कराने वालों में सूरज प्रसाद कांति, सोनिया नेगी, सुखपाल शाह, रोहिणी देवी, विपिन डोबरियाल, विजेता रावत बीना नेगी आदि शामिल हैं। कांग्रेस नेत्री रंजना रावत ने भी तीलू रौतेली चौक पर घंटाघर बनाने का विरोध किया है। कहा कि चौक पर पहाड़ की वीरांगना तीलू रौतेली की प्रतिमा लगनी चाहिए। संवाद