फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्च आपरेशन के बाद टूटी विभाग की नींद, केस दर्ज

Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कार्बेट नेशनल पार्क और राजाजी नेशनल पार्क के बीच स्थित लैंसडौन वन प्रभाग के कोल्हूचौड़ फारेस्ट गेस्ट हाउस में विदेशी बंदूक और शराब के जखीरे की बरामदगी के बाद वन विभाग के अधिकारियों की नींद खुली है। पुलिस के सर्च आपरेशन के बाद समीर थापर समेत सोलह अन्य लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे से जहां वन विभाग में हड़कंप मचा है, वहीं अब तक लीपापोती करने में जुटे वन विभाग की ओर से भी बंगला बुक कराने वाले मोहिंदर सिंह के खिलाफ वन अधिनियम के तहत एचटू केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, प्रमुख वन संरक्षक के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए शिवालिक वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) भुवन चंद्र और वन संरक्षक (सीएफ) मीनाक्षी जोशी कोटद्वार पहुंच गए हैं। उन्होंने कोल्हूचौड़ का दौरा कर डीएफओ और अधीनस्थ अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग में आरक्षित वन क्षेत्र के बीच स्थित कोल्हूचौड़ वन विश्राम गृह में नए साल का जश्न मनाने आए रईसजादों से जिंदा कारतूस समेत विदेशी बंदूक और शराब का जखीरा मिलने से जहां वन विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है, वहीं विभाग की ओर से हाईप्रोफाइल हो चुके इस मामले में लीपापोती शुरू हो गई है। वन अधिकारी अब कहने लगे हैं कि बंगला बुक कराने वालों ने हथियार होने की जानकारी उन्हें नहीं दी थी। वन विभाग के फारेस्ट गार्ड देवमणि पांडेय की ओर से वन विश्राम गृह में वन कानूनों के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे वन विभाग की भाषा में एचटू केस कहा जाता है।
लैंसडौन वन विभाग का कोल्हूचौड़ वन विश्राम गृह कोटद्वार से करीब 16 किमी दूर घने जंगल के बीच स्थित है। इस बंगले में कई वर्षों से नए साल का जश्न मनाने के लिए समीर थापर और उनके परिजनों का यहां लाव-लश्कर के साथ पहुंचना कोई नहीं बात नहीं है। हर साल दिसंबर माह की 25 तारीख से लेकर जनवरी की दो से पांच तारीख तक के लिए यह बंगला तीन-तीन दिन के लिए बाहर के लोगों के नाम पर बुक हो जाता है। 24 दिसंबर से 27 तारीख तक यह प्रेम सिंह बिष्ट, 28 से 30 दिसंबर तक नारायण सिंह और अंतिम तीन दिन 31 दिसंबर से दो जनवरी तक मोहिंदर सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब के नाम से बुक कराया गया था।
विज्ञापन

बहरहाल, इस मामले की जांच के लिए कोटद्वार पहुंचे सीसीएफ भुवन चंद्र और सीएफ मीनाक्षी जोशी का कहना है कि वह जांच के बाद ही कुछ कह सकेंगे। उन्होंने लैंसडौन डिवीजन से बंगले की बुकिंग के दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें