फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी के सभी टेस्ट निशुल्क होंगे : सुरेंद्र

Fri, 01 Jan 2016 09:59 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बुजुर्ग, विकलांगजनों और महिलाओं की सहायता के लिए शुरू आशा हेल्प डेस्क योजना का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इस प्रकार के हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क के माध्यम से अस्पतालों में आने वाले विकलांग, महिलाओं तथा वृद्ध लोगों को अस्पताल की समस्त जानकारियां संबधित डाक्टर, जांच केंद्रों, एक्सरे कक्ष सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। उन्होंने हेल्प डेस्क सेंटर को लोगों के लिए उपयोगी बताया। कहा कि आमतौर पर बडे़ अस्पतालों में बाहर से आने वाले विकलांग, बुजुर्ग और महिलाओं को अस्पताल की पूरी जानकारी नहीं होती है, जिससे मरीज भटकता रहता है, तथा उसे समय से इलाज नहीं मिल पाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में डेढ़ सौ से ज्यादा ओपीडी वाले अस्पतालों में हेल्प डेस्क सेंटर खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। हेल्प डेस्क सेंटरों का संचालन आशा कार्यकत्रियों द्वारा किया जाएगा। कहा कि आशा कार्यकत्रियों द्वारा उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत में बेहतर कार्य किया जा रहा है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल सुधार दिखाई दे रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा प्रदेशवासियों को समस्त सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के समस्त टेस्ट नि:शुल्क करवाए जाएंगे। आने वाले समय में आयकर देने वाले लोगों को छोड़कर समस्त लोगों को ओपीडी के समस्त टेस्टों को मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। मरीजों के सरकारी अस्पतालों में जैनेरिक दवाइयां मिलेगी। उन्होंने कोटद्वार में खराब स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर  ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह,  बीबी ध्यानी, रंजना रावत, पिंकी नेगी, सुनीता बिष्ट, शहनाज शम्सी, कमला शाह, गिरिराज किशोर हिंदवाण, मनवरलाल आर्य, डा. नंद किशोर जखमोला, राकेश मित्तल, मंगल सिंह रावत, अजय पाल सिंह रावत, गणेश तड़ियाल, दर्शन सिंह रावत, रूपन नेगी, कुसुम असवाल, दान सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें